चण्डीगढ़ में बारिश से मौसम सुहावना
मौसम विज्ञानी इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि यह बारिश मानसून की वजह से है या नहीं।
चण्डीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा, "यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि रविवार की बारिश मानसून की वजह से हुई।"
पाल ने बताया कि चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न भागों में सामान्य से तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से तापमान नीचे चला गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान शनिवार को 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह से तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications