लेबनानी शिया मौलवी का निधन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फदलाल्ला की मृत्यु बेरुत के बहमान अस्पताल में हुई, जहां उनका गत शुक्रवार से इलाज चल रहा था। वह आंतरिक रक्तस्राव की बीमारी से पीड़ित थे।
फदलाल्ला ईरान की इस्लामिक क्रांति के सर्मथक, आध्यात्मिक नेता और लेबनान के शिया सशस्त्र गुट हिजबुल्ला के पथ प्रदर्शक थे।
वह सामाजिक मामलों खासकर महिलाओं को लेकर अपने उदार विचारों के लिए भी जाने जाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications