दिल्ली में 2 दिन में दस्तक देगा मानसून (लीड-1)
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। लंबे समय से मानसून की राह देख रहे दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर मानसून आने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक बी.पी.यादव ने बताया, "दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पांच या छह जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है।"
यादव ने कहा कि दिल्ली में 29 जून तक होने वाली बारिश मे कमी दर्ज की गई है। और गत वर्ष 30 जून तक मानसून ने दस्तक दे दी थी। सामान्य तौर पर मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में आ जाता है।
यादव ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है और अगले तीन या चार दिनों के भीतर पूरे देश में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मानसून आने में देरी नहीं हुई है। समान्यतौर पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आ जाता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications