कोकीन से भरी फीफा विश्व कप ट्रॉफी की प्रतिकृति जब्त
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोलंबियाई एंटी-नारकोटिक पुलिस बल के कमांडर जनरल फ्रांसिस्को पैटिनो ने शनिवार को बताया कि प्रतिकृति वाली पार्सल को स्कैनिंग के जरिए पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया, "जब्त की गई प्रतिकृति सोने की है। हमने पहली बार विश्व कप ट्रॉफी की सोने से बनी कोई प्रतिकृति जब्त की है। ट्रॉफी के भीतर के 11 किलो कोकीन बरामद की गई है।"
इस संबंध में हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उस प्रतिकृति वाले पार्सल पर लिखे पते के आधार पर दोषी की तलाश कर रही है। पार्सल पर मेड्रिड का पता लिखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications