खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा बाधित

श्रीनगर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर और दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर मौसम खराब हो जाने से रविवार यात्रा बाधित हुई और श्रद्धालुओं को विभिन्न आश्रयस्थलों में पनाह लेनी पड़ी।

उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले के पुलिस प्रमुख इम्तियाज हुसैन ने कहा "हमने रविवार सुबह 6,570 यात्रियों को बालतल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर जाने की इजाजत दी थी। लेकिन बाद में शिविर और यात्रा के 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मौसम खराब हो जाने के कारण हमने यात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।"

उन्होंने कहा, "आगे बढ़ चुके यात्रियों को भी बीच रास्ते में मौजूद रायलपथरी, बरारीमार्ग और संगम में आश्रय स्थलों में रोका गया है।"

नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के अधिकारी तसफीन अली ने आईएएनएस से कहा, "हमने 2,991 यात्रियों को रविवार सुबह चंदनवाड़ी की ओर जाने की इजाजत दी है। चंदनवाड़ी, पहलगाम से अमरनाथ गुफा के 34 किलोमीटर लंबे रास्ते का पहला पड़ाव है।"

उन्होंने कहा, "तीर्थयात्रियों को मौसम साफ होने तक विभिन्न आश्रय स्थलों पर रोक दिया गया है।"

अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक बर्फ से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा की शुरूआत एक जुलाई से हुई थी। यह यात्रा 25 अगस्त तक चलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+