आजाद को क्रांतिकारी गीतों के साथ अंतिम विदाई
हैदराबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष नक्सली नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के अंतिम संस्कार के समय पूर्व नक्सलियों, उसने सहानुभूति रखने वालों और नागरिक अधिकार संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को क्रांतिकारी गीतों के साथ उसे अंतिम विदाई दी।
शुक्रवार को आदिलाबाद जिले में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आजाद के शव को रविवार सुबह को मधापुर स्थित उसके भाई के आवास पर लाया गया।
आजाद के रिश्तेदारों, दोस्तों और समर्थकों ने उसे श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक कलाकारों और वामपंथी संगठनों के नेताओं ने भी नक्सलियों के प्रवक्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं में से एक आजाद को श्रद्धांजलि दी।
उसकी मां चेरुकुरी करुणा, भाई चेरुकुरी सुरेश और अन्य रिश्तेदार तथा क्रांतिकारी लेखक वरवर राव, कल्याण राव तथा बलादीर गदर भी इस मौके पर मौजूद थे।
नक्सलियों और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच वर्ष 2005 में शांति वार्ता में मध्यस्थता करने वाले वरवर राव, गदर और कल्याण राव ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications