'आईआईएस से रूसी यान के न जुड़ने की वजह टीवी सिग्नल'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नासा के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को यान को दूसरी बार भेजने के प्रयास के दौरान इंजीनियरों ने संकेत दिया कि उन्हें यान प्रणाली को सक्रिय करने से बचना होगा।
उल्लेखनीय है कि देर शुक्रवार को रूसी मालवाहक यान आईआईएस से जुड़ने में असफल रहा। नए सिरे से यान को अंतरिक्ष केंद्र में दोबारा भेजने की प्रक्रिया को रविवार को स्थानीय समयानुसार चार बजे नासा के टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।
इस मामले में मुख्य कारण का पता लगाया जा रहा है। रूसी उड़ान नियंत्रकों ने नासा को बताया कि आईएसएस के टेलीविजन ट्रांसमीटर को चालू किया गया तो उसे गलती से 'कैंसिल' कमांड मिलने की वजह से यान अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ने में नाकाम रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications