पोलैंड में राष्ट्रपति पद के लिए कड़ा मुकाबला

वारसा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पोलैंड में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति के जुड़वां भाई और कार्यवाहक राष्ट्रपति के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विदेशों में 263 और पोलैंड के झंडे वाले पोतों पर पांच मतदान केंद्रों सहित कुल 25,774 मतदान केंद्रों पर रविवार सुबह मतदान शुरू हुआ। करीब 54 प्रतिशत वोट डाले जाने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति लेक कजिंस्की की अप्रैल में रूस में एक विमान दुर्घटना में मौत के बाद 20 जून को हुए चुनाव के पहले दौर में कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्रानिस्लाव कोमोरोवस्की मामूली अंतर से आगे रहे थे।

सत्ताधारी सिविक प्लेटफार्म पार्टी के कोमोरोवस्की को 41.54 प्रतिशत और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंजरवेटिव लॉ एंड जस्टिस पार्टी के नेता पूर्व प्रधानमंत्री जारोस्लाव कजिंस्की को 36.46 प्रतिशत वोट मिले थे।

चुनाव पूर्व हुए कई सर्वेक्षणों में परिणाम का स्पष्ट अनुमान सामने नहीं आ सका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+