रांची में जश्न में डूबे धौनी के प्रशंसक
धौनी के एक प्रशंसक अजय राय ने कहा, "हम आश्चर्यचकित लेकिन खुश हैं। किसी को यह आभास नहीं था कि धौनी इतनी जल्दी सगाई करेंगे।"
रविवार सुबह धौनी के दर्जनों प्रशंसक अल्बर्ट एक्का चौराहे पर एकत्र हो गए और उनकी सगाई की खुशी मनाई। शीघ्र ही लोग बॉलीवुड के गानों पर नृत्य भी किया।
धौनी ने शनिवार को देहरादून में एक निजी समारोह में साक्षी सिंह रावत से सगाई की। दोनों के पिता रांची की मेकॉन कंपनी में सहकर्मी थे। धौनी और 21 वर्षीय प्रबंधन स्नातक एक ही कॉलोनी में रहते थे।
साक्षी के पिता स्वैच्छिक अवकाश लेकर देहरादून में बस गए और बाद में कोलकाता की एक चाय कंपनी में नौकरी कर ली। धौनी और साक्षी दोनों का परिवार उत्तराखंड का मूल निवासी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications