अफगानिस्तान में 14 आतंकवादी ढेर
काबुल, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 40 किलोमीटर पश्चिम में स्थित वार्दाक प्रांत में अफगान सुरक्षाकर्मियों ने 14 तालीबानी आतंकवादियों को मार गिराया। मरने वालों में आतंकवादियों का एक कमांडर भी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, "अफगान सेना और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत शनिवार देर रात सैयदाबाद में तालिबानी आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में एक तालिबानी कमांडर सहित 14 आतंकवादी मारे गए।"
तालीबान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications