पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 12 की हत्या की
कराची, 4 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में रात भर से अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को स्थानीय मीडिया ने दी।
'डॉन न्यूज' के अनुसार, बंदूकधारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में एक सुरक्षाकर्मी सहित 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
पिछले दो महीने से ज्यादा अर्से से करीब-करीब रोजाना ऐसे हमले हो रहे हैं। पिछले सप्ताह तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications