फिल्म अभिनेत्री विजया शांति पुलिस की गिरफ्त में
हैदराबाद। आखिरकार फिल्म अभिनेत्री विजया शंति पुलिस की गिरफ्त में आयीं गई। उनके ऊपर टीआरएस की एक सभा में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस मे सांसद और फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विजयाशांति के खिलाफ यहां बुधवार को टीआरएस कार्यालय में हुई एक चुनावी सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कथित भ़डकाऊ टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है।
पढ़े : रणबीर-कैटरीना की हैट्रिक
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना क्षेत्र में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसी को लेकर यह चुनावी सभा बुलाई गई थी। विजया ने कथित रूप से अलग तेलंगाना राज्य के गठन का विरोध करने वालों के खिलाफ टिप्पणी की।टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने का आरोप लगाया। मेडक से सांसद विजयाशांति ने कुछ दिन पहले एक जनसभा में कथित तौर पर तेलंगाना के लोगों से अगल राज्य का विरोध करने वाले हर किसी का 'वध' कर देने का आह्वान किया था।













Click it and Unblock the Notifications