नक्सली बनकर फिरौती मांगने वाला शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय प्रेमशंकर शर्मा को दुर्ग में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने भिलाई में स्थित रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी के निदेशक सौरभ रूंगटा से यह रकम चार किश्तों में मांगी थी।
पुलिस के मुताबिक शर्मा 22 मई से ही रूंगटा को पत्र और ई-मेल भेजकर यह रकम मांग कर रहा था। रकम न देने पर शर्मा ने स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों की हत्या करने तथा कॉलेज की इमारत को उड़ाने की धमकी दी थी।
पुलिस से मिली जनकारी के मुताबिक शर्मा बी.टेक की डिग्री हासिल कर चुका है और वह झारखण्ड का रहने वाला है। शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रातोंरात करोड़पति बनना चाहता था इसलिए उसने फिरौती की योजना बनाई।












Click it and Unblock the Notifications