महिला मित्र की मौत के आरोपी पूर्व मंत्री का आत्मसमर्पण
States
oi-Neha Nautiyal
By Neha Nautiyal
पणजी। महिला मित्र की मौत के मामले में आरोपी गोवा के पूर्व मंत्री मिक्की पाचेको ने शनिवार को पणजी की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि गोवा के पूर्व मंत्री मिक्की पाचेको की करीबी महिला मित्र 28 वर्षीया नादिया तोरादो की चेन्नई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
नादिया की मौत के मामले में पाचेको के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वह लगभग एक महीने से भूमिगत थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।