उड़ान के दौरान नीतीश के हेलीकॉप्टर का दरवाजा खुला छूटा

नीतीश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के पैतृक गांव जमुई जिले के गिद्धौर गए थे। वहां से वापसी की उड़ान के समय हेलीकॉप्टर का दरवाजा खुला रह गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस उतारा और दरवाजा बंद करने के बाद पुन: वापसी की उड़ान भरी।
दिवंगत सिंह के अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं ले पाने के कारण नीतिश उनके घर शोक जताने गए थे। नीतीश के साथ राज्य के खाद्य एवं आपर्ति मंत्री नरेंद्र सिंह और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता और सांसद शिवानंद तिवारी भी थे।












Click it and Unblock the Notifications