कुपवाड़ा में कर्फ्यू, सोपोर से हटाया गया
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा के जिला अधिकारी ने कुपवाड़ा कस्बे उससे लगे त्रेहगाम, लोनेहारी और क्रालपोरा इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया।
शुक्रवार की नमाज के बाद कुपवाड़ा में हजारों प्रदर्शनकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के बीच झड़पें हुईं। इनमें पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग घायल हुए। इनमें से चार को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया।
स्थिति में सुधार के साथ ही सोपोर में कर्फ्यू हटा लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर निकले।
बहरहाल पत्थराव करने वालों और पुलिस के बीच फिर संघर्ष हुआ, इस कारण से दुकाने फिर से बंद कर दी गईं।
अलगाववादियों के बंद के कारण श्रीनगर और अन्य कस्बों में जनजीवन बाधित हुआ। दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि सार्वजनिक वाहन नहीं चले। सिविल लाइन इलाके में कुछ निजी वाहन दिखे।
शहर के पुराने इलाके में कड़े सुरक्षा प्रतिबंध जारी हैं, जहां आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है।
कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों और पथराव करने वाली भीड़ के बीच संघर्ष में कम से कम हाल के दिनों में 11 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications