कांग्रेस ने ठाकुर को संवेदनहीन करार दिया
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने आईएएनएस को बताया, "भाजपा नेता (अनुराग) ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में गत मंगलवार को नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान के प्रति पूरी तरह संवेदनहीनता दिखाई है।"
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूूमल के बेटे और हमीरपुर के सांसद अनुराग गुरुवार को हुई अपनी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित समारोह में व्यस्त थे।
कौल सिंह ने कहा, "वह अपनी नियुक्ति का जश्न मना रहे थे, जबकि समारोह स्थल से कुछ ही दूरी पर शहीद जवान की अंत्येष्टि हो रही थी।"
पंकज भादियाल की अंत्येष्टि कांगड़ा जिले के सानोत गांव में हुई। भदियाल उन 27 सुरक्षा जवानों में से हैं जो नक्सली हमले में शहीद हो गए थे।
कांग्रेस नेता ने कहा, "यदि समारोह की योजना पहले से थी तो वह इसे राष्ट्रीय जांबाज के सम्मान में स्थगित कर सकते थे।"
हालांकि, समारोह के बाद अनुराग शहीद के घर पर गए थे। उनके पिता व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी शहीद जवाब के परिजनों से मिलने गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications