कांगो ट्रक विस्फोट में 200 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कीवु प्रांत की राजधानी बुकावू में अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार की देर रात बुरंदी से लगी सीमा के पास सांगे गांव में घटी।
ट्रक बहुत तीव्र गति से जा रही थी और पलट गई। शुरू में इसमें विस्फोट नहीं हुआ था, लेकिन उसके बाद ग्रामीण वहां पहुंच कर पेट्रोल निकालने की कोशिश करने लगे, उसी दौरान वाहन में विस्फोट हो गया। परिणामस्वरूप कई जल कर खाक हो गए।
टैंकर के चारों ओर दर्जन भर बच्चे इकट्ठा थे। वे ईंधन लेने के लिए बाल्टियां और बोतल लिए हुए थे। उसी दौरान टैंकर में विस्फोट हो गया। शनिवार को यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विस्फोट किस कारण हुआ।
चूंकि पेट्रोल गांव भर में फैल गया था, लिहाजा कई घरों में आग लग गई। सामान्य छोपड़ियां सेंकंडों में खाक हो गईं। आग में गांव का एक बड़ा हिस्सा खाक हो गया।
संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि मरने वालों की संख्या 270 तक हो सकती है। कांगों में उपस्थित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सैनिक राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।
लगभग 100 ग्रामीण इस त्रासदी में बच गए हैं। कई भयानक रूप से घायल हो गए हैं।
यूरोपीय संघ के अध्यक्ष हर्मन वान रोमपइ ने ब्रसेल्स में जारी एक बयान में पीड़ितों के रिश्तेदारों को शोक संवेदना भेजी है।
यूरोपीय संसद के अध्यक्ष जेर्जी बुजेक ने कहा कि किसी विकासशील देश का एक गरीब क्षेत्र इस तरह की त्रासदी और भयानक दुर्घटना का शिकार हुआ है। वह विशेष तौर पर दुखी हैं, क्योंकि दुर्घटना के कारण तमाम बच्चों की मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications