'आजाद के साथ मारा गया व्यक्ति नक्सली नहीं पत्रकार था'

प्रतिबंधित संगठन के अनुसार आजाद के साथ मारा गया व्यक्ति उत्तराखण्ड के देवलताल का रहने वाला हेमचंद्र पाण्डे था।

संगठन के मुताबिक 32 वर्षीय पाण्डे दिल्ली में कार्यरत स्वतंत्र पत्रकार था और हिंदी दैनिक 'नईदुनिया' एवं 'राष्ट्रीय सहारा' के लिए काम करता था।

संगठन ने प्रारंभिक तौर पर संदेह जताया था कि आजाद के साथ मरने वाले में उसका कैडर सहदेव हो सकता है, लेकिन संगठन के दंडकारण्य स्पेशल जोन कमेटी के प्रवक्ता गुडसा उसेंदी ने दावा किया किया कि मरने वाला व्यक्ति पत्रकार था।

नक्सलियों से हमदर्दी रखने वाले वरवर राव ने बताया कि पाण्डे जनजातियों पर पुलिस उत्पीड़न के संदर्भ में 'आपरेशन ग्रीन हंट' नाम से कहानी लिख रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+