पाकिस्तान में दुर्घटना, 13 मरे
इस्लामाबाद, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में पर्यटकों से भरी एक वैन के खड्ड में गिर जाने से शनिवार को कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के नौसेहरी में यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications