पूर्व राष्ट्रपति निक्सन के समय के दस्तावेज जारी
लास एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के कार्यकाल से संबद्ध लगभग 100,000 पृष्ठों वाला विशेष दस्तावेज शुक्रवार को जारी किया गया। इन दस्तावेजों में उनकी शख्सियत और राजनीति में काबिलियत की जानकारी दी गई है।
इस दस्तावेज के अधिकांश अंश पूर्व सीनेटर और जनवरी 1969 से दिसंबर 1970 के समय शहरी मामलों के लिए निक्सन के सहायक डेनियल पैट्रिक मुनिहान की फाइलों से लिए गए दस्तावेजों से लिए गए हैं।
कैलीफोर्निया के योरबा लिंडा में स्थित 'निक्सन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी एंड म्यूजियम' में निक्सन से जुड़े दस्तावेजों को जारी किया गया। इन दस्तावेजों में समाजिक कल्याण, जनसंख्या नियंत्रण, नागरिक अधिकारों, पर्यावरण तथा मादक पदार्थो से जुड़ी जानकारियों को शामिल किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूसी इरविन में राजनीतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर मैट बैकमेन ने कहा, "राष्ट्रपति निक्सन ने राजनीति मामलों और विदेश नीति में अपना ध्यान केंद्रित किया था।"
गौरतलब है कि 'निक्सन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी एंड म्यूजियम' की तरफ से 5,000 पृष्ठों वाले विशेष दस्तावेज भी जारी किए जिनमें तत्कालीन सोवियत संघ और इजरायल पर अमेरिका का खुफिया आकलन, वियतनाम युद्ध के समय निक्सन और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री एडवर्ड हीथ के बीच वार्तालाप सहित राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी रिकार्ड्स शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications