बंद की वजह से उड़ीसा में परीक्षाएं स्थगित
अधिकारियों ने बताया कि बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और उत्कल विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित की हैं। बंद की वजह से यह कदम उठाया गया है। बीते सप्ताह ही राजनीतिक दलों ने बंद का आह्वान किया था।
बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ए.एन. आचार्य ने आईएएनएस को बताया कि इजीनिरंग के कई विषयों की परीक्षाएं 10 जुलाई तक के लिए स्थगित की गई हैं।
उत्कल विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। राज्य के सभी विश्वविद्यालय सोमवार को 19 विषयों की परीक्षाओं को आयोजित करने वाले थे।
राज्य उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अनिरुद्ध राउत ने आईएएनएस से कहा, "विश्वविालयों ने खुद ही परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। हमारी आरे से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।"
गौरतलब है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) व उसके सहयोगियों ने बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications