उत्तरी दिल्ली के आश्रम में शव मिला

पुलिस के अनुसार, "मृतक की पहचान धीरपुर गांव के रहने वाले विनय कुमार के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने उसे अंतिम बार जीवित तब देखा था, जब वह गत शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे अपने घर से निकला।"

उसका शव मुखर्जी नगर इलाके स्थित धीरपुर रोड के बाबा रामदास आश्रम से बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों से विवाद के कारण व्यक्ति की हत्या की गई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) एन.एस. बुंदेला ने बताया, "हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अंदेशा है कि उसने नशे की हालत में जान-पहचान वाले कुछ लोगों के साथ झगड़ा किया था। उसका शव परिसर के अंदर मंदिर के पास से बरामद किया गया है।"

उल्लेखनीय है कि विनय कुमार की स्टील फैक्ट्री और वर्कशॉप को दो माह पहले इलाके में प्रदूषण फैलने के कारण सील कर दिया गया था।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+