दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को शनिवार को भी गर्मी की तपिश और उमस से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक था।"
अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।"
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications