दिल्ली हवाई अड्डे का टर्मिनल-3 राष्ट्र को समर्पित (लीड-1)

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को एक समारोह में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बहुप्रतीक्षित टर्मिनल-3 का उद्घाटन किया। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा टर्मिनल है।

उद्धाटन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। सालाना करीब 3.4 करोड़ यात्री क्षमता वाले इस टर्मिनल से अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं की शुरूआत 16 जुलाई से होगी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, "यह पूरे देश के लिए एक विशेष अवसर है। टर्मिनल-3 का रिकॉर्ड समय (37 महीने) में बन जाना हम सबके लिए गर्व की बात है। मैं अपने सहयोगी प्रफुल्ल पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं।"

सिंह ने कहा, "देश के स्थायी विकास में उड्डयन क्षेत्र की भूमिका बहुत अहम है। इस टर्मिनल के जरिए देश ने एक वैश्विक मानक स्थापित किया है। इस परियोजना ने सार्वजनिक-निजी भागदारी की सफलता को भी सही साबित किया है।"

सोनिया ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह टर्मिनल तय समय में तैयार हो गया। यह पूरे देश के लिए एक बड़ी कामयाबी है। दिल्ली मेट्रो हो या फिर यह टर्मिनल, ऐसी परियोजनाओं ने हम सभी को गौरवान्वित किया है।"

समारोह में पटेल ने कहा, "आज पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। इस परियोजना को पूरा करने में सोनिया जी और प्रधानमंत्री जी का पूरा सहयोग रहा है। मैं इन दोनों लोगों को धन्यवाद देता हूं। इस टर्मिनल से देश का उड्डयन क्षेत्र का स्तर और उठ गया है।"

गौरतलब है कि बेंगलुरू स्थित आधारभूत संरचना कंपनी जीएमआर ने सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण, जर्मनी की फ्रेपोर्ट और मलेशिया एयरपोर्ट होल्डिंग के संयुक्त समूह के जरिए यह टर्मिनल तैयार किया है।

इस टर्मिनल के कुछ खास पहलू इस प्रकार हैं:-

-दुबई, बीजिंग, सिंगापुर, बैंकाक और मेक्सिको सिटी के बाद यह छठा सबसे बड़ा टर्मिनल है।

- करीब 54 लाख वर्गफुट का विनिर्मित स्थान।

- मौजूदा टर्मिनलों की 10 एयरोब्रिज की तुलना में 78 एयरब्रिज

- 63 एलीवेटर, 35 एस्केलेटर, 92 स्वचलित रास्ते।

- 168 चेक-इन काउंटर, 95 आव्रजन केंद्र

- एक विशाल फूड कोर्ट समेत 20 हजार वर्गफुट का रिटेल एरिया

- 12,800 बैग प्रति घंटे की दर से सामान परिवहन क्षमता वाले 6.4 किलोमीटर लंबे कन्वेयर बेल्ट।

- 4,300 कारों की क्षमता वाली मल्टी-लेयर पार्किं ग।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+