कुशीनगर के प्रथम नागरिक पर श्मशान कब्जाने का आरोप
कुशीनगर जनपद के कंठी छापर गांव में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। यहां जनपद के प्रथम नागरिक यानी जिला पंचायत अध्यक्ष व बसपा नेता प्रदीप जायसवाल पर श्मशान की जमीन पर अबैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।
उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने वन विभाग की अनुमति के बिना दर्जनों हरे पेड़ कटवा दिए हैं।
ज्ञात हो कि उच्च न्यायालय का निर्देश है कि किसी भी ताल-तलैया के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता, लेकिन कुशीनगर जनपद के जटहां थाना क्षेत्र के गांव कंठी छपरा में सदियों से बह रहे नाले को पाटकर तथा उसके किनारे स्थित श्मशान घाट व धोबी घाट पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को धरना दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष जायसवाल और उनके गुगरें ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों को ललकारा, जिस पर वे उग्र हो गए और उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रतीकात्मक शव फूंक डाला। इस आपाधापी में पुलिस व ग्रामीणों में काफी नोक-झोंक भी हुई।
ग्रामीण बिमलावती देवी ने बताया कि पंचायत अध्यक्ष शायद यह भूल रहे हैं कि सौंदर्यीकरण में हरे-भरे पेड़ों को नहीं काटा जाता, बल्कि नए पौधे लगाए जाते हैं। यह सुंदरीकरण नहीं, बल्कि अवैध कब्जा है।
दूसरी ओर, जिला पंचायत अध्यक्ष जायसवाल का कहना कि यह अवैध कब्जा नहीं है, बल्कि ताल-तलैयों का सौंदर्यीकरण करा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications