प्रधानमंत्री और सोनिया ने किया नए टर्मिनल का उद्धाटन
उद्धाटन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। सालाना करीब 3.4 करोड़ यात्री क्षमता वाले इस टर्मिनल से अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं की शुरूआत 16 जुलाई से की जाएगी।
बेंगलुरू स्थित आधारभूत संरचना कंपनी जीएमआर ने सरकारी क्षेत्र की कंपनी भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण, जर्मनी की फ्रेपोर्ट और मलेशिया एयरपोर्ट होल्डिंग के संयुक्त समूह के जरिए यह टर्मिनल तैयार किया है।
इस टर्मिनल के कुछ खास पहलू इस प्रकार हैं:-
-दुबई, बीजिंग, सिंगापुर, बैंकाक और मेक्सिको सिटी के बाद यह छठा सबसे बड़ा टर्मिनल है।
- करीब 54 लाख वर्गफुट का विनिर्मित स्थान।
- मौजूदा टर्मिनलों की 10 एयरोब्रिज की तुलना में 78 एयरब्रिज
- 63 एलीवेटर, 35 एस्केलेटर, 92 स्वचलित रास्ते।
- 168 चेक-इन काउंटर, 95 आव्रजन केंद्र
- एक विशाल फूड कोर्ट समेत 20 हजार वर्गफुट का रिटेल एरिया
- 12,800 बैग प्रति घंटे की दर से सामान परिवहन क्षमता वाले 6.4 किलोमीटर लंबे कन्वेयर बेल्ट।
- 4,300 कारों की क्षमता वाली मल्टी-लेयर पार्किं ग।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications