बिहार में उमस से परेशानी
पटना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार के बाद अब तक बारिश न होने के कारण लोग एकबार फिर उमस से परेशान हैं। हालांकि बादलों की वजह से धूप निकलने के आसार कम हैं।
पटना में शनिवार को भी बादल और सूर्य में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में आद्र्रता बढ़ गई है जिससे लोग उमस से परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शनिवार को सुबह का तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर और गया का 26़ 2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 27़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान पटना की अधिकतम आद्र्रता 63 प्रतिशत, गया की 74 प्रतिशत, भागलपुर की 75 प्रतिशत तथा पूर्णिया की 82 प्रतिशत मापी गई।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राज्य के उपर एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इससे अभी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आद्र्रता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के कई इलाकों में बादल छाये हुए हैं तथा बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications