इराक में इस साल 2,405 लोग मारे गए
याकीन वेबसाइट पर शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक संवैधानिक स्वतंत्रता और अधिकार संगठन ने अपनी अर्धवार्षिक रिपोर्ट में कहा कि इन घटनाओं में करीब 7,163 लोग घायल हुए हैं जबकि 63 लोगों का अपहरण किया गया है।
वर्ष 2003 में अमेरिकी आक्रमण के समय पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद पिछले दो साल में इन घटनाओं में आंशिक कमी आई है लेकिन सरकार बनाने के लिए राजनीतिक संघर्ष के कारण हिंसा की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक 389 पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या की गई है।
वर्ष 2009 के पहले छह महीनों में यहां 2,326 लोगों की हत्या हुई थी और हिंसा की घटनाओं में 4,797 लोग घायल हुए थे।
रिपोर्ट में कहा गया कि नागरिक और सुरक्षा बलों पर लगातार बढ़ रही हिंसा की घटनाओं से साबित होता है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति कितनी बदहाल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications