पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द जारी होगी बेवसाइट
पर्यटन विभाग की इस बेवसाइट पर धार्मिक स्थली के इतिहास व उससे जुड़ी तमाम जानकारी के साथ वहां पर्यटकों को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी मिलेगी। बौद्ध सर्किट बेवसाइट पर तथागत बुद्ध से जुड़े तमाम प्रमुख स्थलों में सारनाथ, कौशांबी, संकिशा, कपिलवस्तु, कुशीनगर, पाटलिपुत्र सहित अन्य के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद रहेगी। इसी प्रकार अन्य धार्मिक स्थलों के बारे में भी इस बेवसाइट पर जानकारी उपलब्ध रहेगी।
पर्यटन उपनिदेशक पी. के. सिंह ने बताया कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए पर्यटन विभाग सैदव तत्पर है। इस क्रम में बेवसाइट की कार्ययोजना तैयार की गई है और इसे अति शीघ्र कार्यरूप दे दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications