रेलगाड़ी से बोलेरो की टक्कर में 3 की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार को दोपहर सवा बारह बजे जोधपुर से बाड़मेर आ रही रेलगाड़ी ने जसदेर तालाब के नजदीक बने मानव रहित रेल फाटक पर पटरियां पार कर रही बोलेरो को चपेट में ले लिया।
बोलेरो में सवार एक महिला सहित तीन व्यक्तियों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग गूंगा गांव के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications