दानापुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस में लूटपाट
पुलिस के अनुसार 3402 दानापुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस कजरा रेलवे स्टेशन से जैसे ही खुली लुटेरों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने वाले यात्रियों के साथ लुटेरों ने मारपीट भी की। लुटेरों की संख्या सात से आठ के बीच बताई जा रही है। लुटेरे हथियारों से लैस थे।
पुलिस के अनुसार लुटेरे लूटपाट करने के बाद फरार हो गए। अनुमान के मुताबिक लुटेरों ने नकद समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति लूटी है।
जमालपुर राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी विंदेश्वरी यादव ने शनिवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी जमालपुर के रेलवे थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications