मनमोहन ने सार्वजनिक-निजी साझेदारी की वकालत की
उत्तर प्रदेश मर्चेट्स चैंबर में प्रमुख उद्योगपति कमलापति सिंहानिया की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य देश की विकास दर को दो अंकों तक पहुंचाना है।"
दिल्ली हवाईअड्डे पर शनिवार सुबह नए टर्मिनल के उद्घाटन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "दिल्ली के हवाईअड्डे को विश्वस्तरीय बनाना देश में सार्वजनिक-निजी साझेदारी का ताजा उदाहरण है।"
पिछले दो वर्षो से विपरीत परिस्थति के बीच भी खड़े रहने के लिए उद्योग जगत को बधाई देते हुए सिंह ने कहा, "हम मंदी से उबरने में सक्षत साबित हुए हैं। मंदी हमारी अर्थव्यवस्था को उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाया है, जितना कि कई अन्य देशों की अर्थव्यवस्था को।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications