चिकित्सक की गलती से मरीज ने गवाएं दोनों पैर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक आस्ट्रिया के पश्चिमी प्रांत टाइरोल में सेंट जोहानन अस्पताल के एक सर्जन ने 16 जून को एक मरीज के गलत पैर की सर्जरी कर दी। बाद में चिकित्सक को इस बात का एहसास हुआ कि उसने ऑपरेशन के दौरान मरीज के सही पैर को ही शरीर से अलग कर दिया है।
कुछ दिनों बाद मरीज के पहले से संक्रमित पैर को भी अलग किया गया जिससे रोगी को अपने दोनों पैर गवांने पड़े। अस्पताल की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी कर गलती को स्वीकार की गई कि चिकित्सक की गलती की वजह से ऐसा हुआ है।
अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications