गडकरी ने अमेठी का नाम बदलने की आलोचना की
गडकरी ने आईएएनएस से कहा, "इस फैसले का उद्देश्य चुनावी लाभ और वोट बैंक है। इलाके या जिले के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया।"
उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार के दौरान कई नए जिलों के निर्माण के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि उन फैसलों का उद्देश्य उन क्षेत्रों और राज्य का विकास करना था।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने गुरुवार को सुल्तानपुर जिले की अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना और रायबरेली जिले की सलोन और तिलोई तहसीलों को मिलाकर नया जिला बनाने का फैसला किया।
कांग्रेस ने इस जिले का नाम राजीव गांधी नगर रखने की मांग की थी।
गडकरी ने कहा, "हमारी रुचि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप में नहीं है लेकिन अमेठी का नाम बदलना पूरी तरह राजनैतिक है।"
अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी करते हैं। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी, पिता राजीव गांधी, चाचा संजय गांधी यहां से सांसद रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications