कोलंबिया में हिंसा, 8 मरे
बोगोटा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कोलंबिया के एक पब में हथियारबंद हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस अधिकारी एगर मुनोज ने बताया कि कोलंबिया के उत्तर-पश्चिम में इनविगादो शहर के एक पब में शुक्रवार सुबह हथियारबंद व्यक्तियों ने गोलीबारी की।
एंटिओक्यूआ जिला गर्वनर लुइस अलफ्रेडो रामोस ने बताया कि संगठित अपराधों मे लिप्त एक गिरोह द्वारा बदला लेने के उद्देश्य से ऐसा किया गया।
रामोस ने कहा, "मादक पदार्थो की तस्करी से जुड़े दो गिरोहों के बीच भिडंत हुई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications