चीन और पाकिस्तान का संयुक्त आतंक निरोधी अभ्यास शुरू
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि किंगटोंगसिया में शुरू हुआ 'फ्रेंडशिप-2010' नामक यह अभ्यास दोनों देशों के बीच अपनी तरह का तीसरा अभ्यास है।
संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन के मौके पर चीन के लानझाऊ मिलिट्री एरिया कमांड के कमांडर, वांग गुओशेंग ने कहा कि यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों और सेनाओं के बीच दोस्ती मजबूत करने में तथा आतंकवाद के साथ मिल कर लड़ने में उनकी क्षमताओं को बढ़ाने में मददगार होगा।
चीन और पाकिस्तान ने अपना पहला आतंक निरोधी संयुक्त अभ्यास 'फ्रेंडशिप-2004', ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगे सिनजियांग के ताजिकिस्तान ताजिक स्वायत्तशासी काउंटी में आयोजित किया था। दूसरा आतंक निरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास 'फ्रेंडशिप-2006' उत्तरी पाकिस्तान के अबूत्ताबाद की पहाड़ियों में आयोजित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications