पचेको अस्पताल में भर्ती (लीड-2)
लगभग एक महीने तक भूमिगत रहने के बाद पचेको मडगांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश यू.वी. बाकरे की अदालत में उपस्थित हुए। नादिया तोरादो (28) की चेन्नई में हुई संदिग्ध मौत के बाद उन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है।
बाकरे ने पाचेको की अंतरिम जमानत याचिका की सुनवाई करने के बाद अपना आदेश सोमवार अपराह्न् तक के लिए सुरक्षित कर लिया और पूर्व मंत्री को दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चंद घंटे बाद पचेको ने सीने में दर्द की शिकायत की। उसके बाद उन्हें मडगांव में सरकार द्वारा संचालित हास्पिसियो अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, "हमने पचेको को भर्ती किया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।"
पचेको की अग्रिम जमानत याचिका सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को खारिज कर दी थी।
पूर्व मंत्री पचेको और उनका सहयोगी लिंडन मोंटेरियो पर 30 मई को हुई नादिया की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप है। पचेको से हुए विवाद के बाद नादिया ने चूहा मारने की दवा खा ली थी और उसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
अपराध शाखा द्वारा गत चार मई को नौ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद पचेको भूमिगत हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। मोंटेरियो से भी अपराध शाखा के अधिकारियों ने शनिवार को पूछताछ की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications