हेलीकॉप्टर दुर्घटना टली, नीतीश पटना पहुंचे (लीड-2)
पटना पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से केवल इतना कहा कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई थी।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में पायलट से पूछताछ की जाएगी।
नीतीश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के पैतृक आवास जमुई जिले के गिद्घौर गांव गए थे। वहां से वापसी के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर का दरवाजा खुला रह गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर को वापस उतारा और दरवाजा बंद करने के बाद वापसी की उड़ान भरी।
पायलट ने पटना लौटने पर पत्रकारों से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने के कारण नीतीश उनके घर शोक जताने गए थे। नीतीश के साथ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री नरेन्द्र सिंह तथा जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता शिवानंद तिवारी भी साथ थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications