पाकिस्तान में हुई झड़प में 10 तालिबान, 3 सैनिक मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि तालिबान बहुल सात कबीलाई जिलों में से एक खिबेर के सौर धंद इलाके में एक सुरक्षा वाहन के निकट रिमोट कंट्रोल से विस्फोट किया गया।
सीमांत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "विस्फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन सैनिकों की मौत हो गई। दल में शामिल आठ सैनिक घायल हो गए।"
उन्होंने बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने पड़ोस के ओराकजाई में साम्बाकंद स्थित सैनिक चेकपोस्ट पर छापामारी की।
एक खुफिया अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "हमलावरों ने सैनिकों के दल गोलीबारी की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उसके बाद हमारे बलों ने जवाबी कार्रवाई में चार हमलावरों को ढेर कर दिया।"
सूत्रों के अनुसार छह आतंकवादी ओराकजाई के सांगरा इलाके में सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए।
उल्लेखनीय है कि सरकारी बल पहाड़ी कबीलाई इलाके में तालिबान आतंकवादियों और अल-कायदा विद्रोहियों से लड़ रहे हैं। इस क्षेत्र को अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों का मुख्य गढ़ मानता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications