प्रधानमंत्री ने आईआईटी के छात्रों को पढ़ाया विनम्रता का पाठ
आईआईटी कानपुर को 'उच्चतर शिक्षा के सर्वोच्च संस्थानों में एक' बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से स्नातक करने वाले छात्र स्वयं को एक महान संस्थान में शिक्षित होने का गर्व हमेशा महसूस करेंगे।
संबोधन में उन्होंने कहा, "महान संस्थान आपको विनम्रता भी सिखाता है। वे आपको सोचने की क्षमता प्रदान करते हैं। आपको उदार, सहनशील और जिज्ञासु बनाते हैं।"
दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि आपने ये सभी सीख भी यहां पाए होंगे जो पाठ्यक्रम से मिले ज्ञान और कुशलता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications