एडीएजी की कंपनियों के विलय पर फैसला कल (लीड-1)
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा है कि रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज का रिलायंस पॉवर में विलय का प्रस्ताव है।
शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय दोनों कंपनियों का बाजार मूल्य क्रमश: 10,397 करोड़ रुपये और 41,979 करोड़ रुपये था। दोनों कंपनियों की ओर से जारी बयान में प्रस्तावित विलय के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया।
स्वयं और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से रिलायंस पॉवर की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 35,000 मेगावॉट है। इसमें तीन बड़ी परियोजनाओं सहित संचालित और निर्माण के विभिन्न चरणों वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं।
रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज गैस, कोयला और तरल ईंधन को हासिल करने और उसके परिवहन में लगी है। कोल बेड मीथेन व्यापार में क्षेत्र के हिसाब से देश की दूसरे नंबर की कंपनी है उसके पास मिजोरम में महत्वपूर्ण तेल और गैस क्षेत्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications