पूर्वोत्तर में रेल सेवाएं बहाल
भारी भूस्खलन और पटरियों के क्षतिग्रस्त होने के बाद 15 जून को रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।
नार्दर्न फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता सुब्रता हाजोंग ने आईएएनएस को गुवाहाटी से फोन पर बताया, "हम शनिवार से गुवाहाटी से दक्षिणी असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम के बीच माल गाड़ियां चला रहे हैं। इसके परिणाम देखने के बाद हम अगले सप्ताह के मध्य से यात्री ट्रेनें चलाएंगे।"
हाजोंग ने बताया, "रेलवे के श्रमिकों ने दक्षिणी असम के उत्तर कछार हिल्स जिले में अधिकांश मलबों को साफ कर दिया है। हारंगाजाओ के पास 150 मीटर से अधिक लंबाई तक रेल पटरी पर पड़े भारी मलबे को भी साफ कर दिया गया है।"
प्रवक्ता ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर कछार जिले में ही मेलांगदिसा इलाके में 300 मीटर के विस्तार में रेल पटरियों के नीचे की मिट्टी और कंकरीट बह गई थी। चौबीस घंटे काम कर इसे भी ठीक कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications