प्रतिबंधों के बाद ईरानी मंत्री का भारत दौरा
हुसेनी तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ वित्त और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ईरान के आर्थिक और वित्त मंत्री के साथ 16वें संयुक्त आयोग की दो दिवसीय बैठक की गुरुवार को अध्यक्षता करेंगे।
सूत्र के अनुसार दोनों पक्ष उद्योग, दवा, कृषि और खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों की समीक्षा करेंगे।
दोनों पक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आईटी, नैनो टेक्न ोलॉजी, बायो-टेक्न ोलॉजी और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे।
दोनों मंत्रियों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की रूपरेखा वाले एक संयुक्त दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।
दोनों देशों के अफगानिस्तान में सहयोग की संभावना पर भी चर्चा करने की उम्मीद है। इसके साथ ही वर्षो से लंबित त्रिदेशीय गैस पाइपलाइन परियोजना पर भी चर्चा की उम्मीद है। पाकिस्तान और ईरान ने हाल ही में पाइपलाइन के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन भारत ने इसमें शामिल होने के रास्ते खुले रखे हैं।
हुसेनी केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से भी मिलेंगे और व्यापार तथा निवेश बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications