सड़क दुर्घटना में 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत
पुलिस के अनुसार जम्मू से 170 किलोमीटर उत्तर में रामसू में पहाड़ी सड़क के एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस के राहत दल ने दुर्घटना-स्थल पर पहुंचकर सभी शव बरामद कर लिए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रद्धालुयों के शवों की पहचान कर ली गई है। वे सभी जालंधर (पंजाब) के रहने वाले थे।"
पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ये श्रद्धालु चौथे जत्थे के हिस्सा थे। वे शनिवार की सुबह ही जम्मू से रवाना हुए थे और दक्षिणी कश्मीर में पहलगाम के रास्ते में थे।
उल्लेखनीय है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को शुरू हुई है। उम्मीद है कि कश्मीर घाटी स्थित पवित्र गुफा में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications