कनार्टक के लोकायुक्त ने इस्तीफा वापस लिया
हेगड़े ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा और देश भर से आए आग्रहों के मद्देनजर लोकायुक्त पद से दिए अपने इस्तीफे को मैं वापस लेने की घोषणा करता हूं।"
गडकरी और येदियुरप्पा से हुई उनकी मुलाकात के बाद उन्होंने यह घोषणा की।
हेगड़े ने राज्य सरकार से मतभेदों के मद्देनजर गत 23 जून को राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications