समलैंगिकों के लिए विशेष आभूषण ब्रांड
कोलकाता, 3 जुलाई (आईएएनएस)। समान लिंग के वयस्कों के बीच सहमति से संबंध बनाने को गैर आपराधिक करार देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को दो जुलाई को एक साल पूरा हो जाने के अवसर पर गोल्ड फैक्ट्री ने यहां समलैंगिक महिलाओं, समलैंगिक पुरुषों आदि के लिए आभूषण ब्रांड 'फ्रीडम कलेक्शन' की शुरुआत की है।
कंपनी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "हम उम्मीद करते हैं कि 'फ्रीडम कलेक्शन' समलैंगिक समुदाय के लिए सौंदर्य और खुशियों का एक स्रोत होगा।"
'फ्रीडम कलेक्शन' के विभिन्न प्रकार के आभूषणों की कीमत 500 से 1,600 रुपये तक है जबकि लैम्बडा लॉकेट्स 3,770 रुपये में खरीदे जा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications