नई दिल्ली में कनाडा के राजदूत कैरॉन शिक्षा से जुड़ेंगे
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कनाडा यात्रा के दौरान वहां मौजूद रहे कैरॉन तीन बड़े एशियाई देशों चीन, जापान और भारत में कनाडा के राजदूत रह चुके हैं। कूटनीतिक सेवाओं से सेवानिवृत्ति के बाद अब वह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के शिक्षण और शोध कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विश्वविद्यालय के आईएआर निदेशक पॉल इवान्स ने कहा, "कैरॉन अपनी पीढ़ी के कूटनीतिज्ञों में काफी सम्मानित रहे हैं। संवेदनशील द्विपक्षीय राजनीतिक संबंधों और स्थानीय परिस्थितियों के विश्लेषण में उनके अनुभव से संस्थान, विश्वविद्यालय और देश को काफी फायदा मिलेगा।"
कनाडा ने अब भारत और चीन की उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया है ऐसे में दक्षिण एशिया में कैरॉन के अनुभव से शोधकर्ताओं को काफी मदद मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications