सिंगापुर में 2 भारतीय महिलाएं संकट में
दोनों महिलाओं में से एक की मां दविंदर कौर कहती हैं कि उनकी बेटी 23 वर्षीय अमनदीप कौर और उसकी दोस्त सुमन को एक नृत्य समूह में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था जिसके बाद वे दोनों सिंगापुर गईं।
उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट ने उनसे 150,000 रुपये लिए थे।
कौर ने कहा, "उनके सिंगापुर पहुंचने के कुछ दिन बाद मेरी बेटी ने फोन पर बताया कि उनका मालिक उन पर वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बना रहा है। वह बहुत डरी हुई थी और वापस घर लौटना चाहती थी। जब मैंने ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया तो उसने बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए 200,000 रुपये और मांगे।"
उन्होंने कहा, "मेरी मदद के लिए कोई नहीं है और मेरे पास उन्हें देने के लिए पैसा भी नहीं है। मैं चाहती हूं कि लड़कियों को वापस लाने में पंजाब सरकार और पुलिस मेरी मदद करें।"
कौर ने लोक भलाई पार्टी (एलबीपी) की मदद से ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। एलबीपी विदेशों में फंसे लोगों को बचाने के लिए काम करती है।
एलबीपी के अध्यक्ष बलवंत सिंह रामूवालिया ने आईएएनएस से कहा, "पंजाबी लड़कियों से बाहर जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने का यह अकेला मामला नहीं है। ऐसी हजारों गरीब लड़कियां हैं जो इस मुसीबत से गुजर रही हैं। यहां ट्रैवल एजेंट्स का मजबूत गठजोड़ है जो लड़कियों से अच्छी नौकरी के वादे कर उन्हें विदेश पहुंचाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications