भड़काऊ टिप्पणी पर सांसद विजयाशांति को जेल (लीड-1)
अभिनेत्री से राजनेता बनीं विजयाशांति को बंजारा हिल्स स्थित आवास से गिरफ्तार करने के बाद नामपल्ली आपराधिक अदालत में तृतीय मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उन्हें चंचलगुड़ा केंद्रीय जेल ले जाया गया, जहां उन्हें महिला सेल में रखा गया है।
इससे पहले विजयाशांति की गिरफ्तारी रोकने के लिए टीआरएस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके बंजारा हिल्स स्थित अवास पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस ने विजयाशांति के खिलाफ शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। शनिवार को विजयाशांति पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं तभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची।
टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होने का आरोप लगाया।
मेडक से सांसद विजयाशांति ने कुछ दिन पहले एक जनसभा में कथित तौर पर तेलंगाना के लोगों से अगल राज्य का विरोध करने वाले हर किसी का 'वध' कर देने का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications